'10Kg नहीं, पूरा 14.2 किलो का गैस सिलिंडर मिलेगा', वायरल न्यूज पर सरकार की दो टूक - News Summed Up

'10Kg नहीं, पूरा 14.2 किलो का गैस सिलिंडर मिलेगा', वायरल न्यूज पर सरकार की दो टूक


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध की वजह से वैश्विक बाजार में ऊर्जा संकट चल रहा है। इसका असर भारत के लोगों पर भी देखने को मिल रहा है। भारत में इस संकट के बीच कई तरह की अफवाहें लोगों के कानों तक पहुंच रही हैं। सोशल मीडिया पर आज एक खबर वायरल हुई, जिसमें दावा किया कि 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलिंडर में 10 किलोग्राम ही गैस मिलेगी। अब इस वायरल न्यूज पर सरकार का बयान भी सामने आ गया है।LPG सिलिंडर पर फैल रही अफवाह पेट्रोलियम मंत्रालय की तरफ से आज सोमवार, 23 मार्च को प्रेस बीफिंग में बताया गया, '14.2 किलो वाला सिलिंडर में 10 किलो गैस देने वाली बात सिर्फ अफवाह है और ऐसी किसी अफवाह पर भरोसा न करें।'


Source: Dainik Jagran March 23, 2026 12:59 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */