लंबे समय तक गिरावट देखने को बाद बाजार में जारी सुधार के बीच मॉर्गन स्टेनली ने आने वाले महीनों में बाजार में और रैली की संभावना जताई है, इसे साथ ही BSE Sensex के इस साल 2026 के अंत तक 1,07,000 के स्तर पर पहुंचने का अनुमान जताया है. और पढ़ेंविदेशी एक्सपर्ट को है ये उम्मीदग्लोबल ब्रोकरेज फर्म का अनुमान है कि सेंसेक्स दिसंबर महीने तक 95,000 के स्तर तक पहुंच जाएगा और अपनी रिपोर्ट में कंपनी ने इसकी 50% संभावना व्यक्त की है. मॉर्गन स्टेनली ने कहा है कि इस साल 10 दिसंबर की तारीख तक सेंसेक्स के 1 लाख का आंकड़ा पार करते हुए 1,07,000 के स्तर को टच कर सकता है और इस बात की संभावना भी 30% बन रही है. शेयर बाजार के मौजूदा हालात की बात करें, तो सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को ताबड़तोड़ तेजी के बाद मंगलवार को भी सेंसेक्स-निफ्टी (Sensex-Nifty) बढ़त के साथ ग्रीन जोन में क्लोज हुए. वहीं मंगलवार को सेंसेक्स ने 208.17 अंक की उछाल के साथ 84,273.92 पर, तो वहीं निफ्टी ने 67.85 अंकों की तेजी लेकर 25,935.15 पर क्लोजिंग की.
Source: NDTV February 11, 2026 18:10 UTC