Hindi NewsLocalDelhi ncrEfforts To Remove North MCD's Economic Plight From The Amnesty SchemeAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप... ताकि मिल सके राजस्व: आर्थिक तंगी से जूझ रही नॉर्थ MCD दिल्ली के लोगों केे लिए लाई आम माफी योजनानई दिल्ली 18 घंटे पहलेकॉपी लिंकमहापौर जय प्रकाश ने कहा कि आम माफी योजना को जनता की तरफ से काफी अच्छा समर्थन मिल रहा है।योजना को जनता का मिल रहा है समर्थन-महापौरपिछले काफी समय से आर्थिक तंगी से जूझ रही नॉर्थ MCD दिल्ली के लिए लोगों के लिए आम माफी योजना लेकर आई है। इससे न सिर्फ संपत्ति कर के क्षेत्र में निगम को बड़े स्तर पर राजस्व की प्राप्ति हो सकेगी बल्कि निगम अपनी आर्थिक बदहाली को भी कुछ हद तक दूर कर सकेगा।निगम का 1000 करोड़ का लक्ष्यनॉर्थ MCD के महापौर जय प्रकाश ने कहा कि निगम 2 मार्च तक संपत्ति कर के क्षेत्र में निर्धारित किए गए 1000 करोड़ के लक्ष्य को प्राप्त कर लेगी। लगातार निगम अधिकारियों द्वारा इस कड़ी में काम किया जा रहा है। सभी बड़ी संपत्तियों को चिन्हित करके निगम अधिकारियों द्वारा नोटिस भी भेज दिए गए हैं। संपत्ति कर नहीं भरने वाली संपत्ति कर धारकों के खिलाफ निगम के द्वारा कार्रवाई भी की जाएगी।जनता का मिल रहा समर्थनमहापौर जय प्रकाश ने कहा कि आम माफी योजना को जनता की तरफ से काफी अच्छा समर्थन मिल रहा है। उम्मीद है कि निगम 2 मार्च तक संपत्ति कर के क्षेत्र में तय किए गए लक्ष्य की प्राप्ति कर लेगी। जिससे निगम को आर्थिक बदहाली के दौर से निकलने में मदद मिलेगी।
Source: Dainik Bhaskar February 26, 2021 10:48 UTC