इस अभ्यास का समापन दोनों पक्षों के लड़ाकू विमानों द्वारा द्वीप के चट्टनी किनारे के साथ बने लक्ष्य पर हमला करने के साथ हुआ. भारतीय मिग-29 के में लगा इलेक्ट्रॉनिक डाटा-लिंक फ्रांस के राफेल विमानों में लगे समान सिस्टम के अनुकूल नहीं था. नौसेना के अधिकारियों ने भारतीय नौसेना के मिग-29K और फ्रांसीसी राफेल विमानों के बीच हवाई भिड़ंत का विवरण साझा नहीं किया. उससे पहले, भारतीय वायुसेना अपने सुखोई-30 लड़ाकू विमानों को हवा में ईंधन भरने वाले विमानों के साथ जुलाई की शुरुआत में दोनों देशों के बीच होने वाले 'गरुड़' वायुसेना अभ्यास के लिए फ्रांस भेजेगी. ये विमान फ्रांसीसी वायुसेना के राफेल विमानों के साथ भी उड़ेंगे और उनके खिलाफ भी जिससे भारतीय वायुसेना को इस उन्नत विमान को और बेहतर तीरके से जानने का मौका मिलेगा जिससे वो जल्द ही शामिल करने की प्रक्रिया में है.
Source: NDTV June 10, 2019 16:18 UTC