₹5000 से कम वाले बेस्ट स्मार्टफोन, फीचर्स भी शानदार - News Summed Up

₹5000 से कम वाले बेस्ट स्मार्टफोन, फीचर्स भी शानदार


Redmi Go यह शाओमी का सबसे सस्ता स्मार्टफोन है। इसकी कीमत 2,999 रुपये है। फोन में आपको 5 इंच का 720p डिस्प्ले और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर मिलता है। इसमें 1 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज दी गई है। फोन ऐंड्रॉयड Oreo Go एडिशन पर काम करता है और इसमें हिंदी, बंगाली, गुजराती, तमिल, तेलुगु और मलयालम समेत 7 भारतीय भाषाओं का सपॉर्ट मिलता है। इसमें 8MP का रियर और 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 3000mAh की बैटरी मिलती है।Micromax Canvas Spark भारत की फोन निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स भी 5 हजार से कम में Canvas Spark स्मार्टफोन लाती है। फोन में 1 जीबी की रैम, 8 जीबी स्टोरेज और 1.3 गीगाहर्ट्ज क्वाड-कोर प्रोसेसर मिलता है। फोन में 2,000mAh की बैटरी मिलती है। फटॉग्रफी के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का रियर और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसकी कीमत 4,499 रुपये है।Coolpad Mega 5M कूलपैड के इस फोन की कीमत 4999 रुपये है। फोन में 5 इंच का HD डिस्प्ले, 1.3 गीगाहर्ट्ज प्रोसेसर, 1 जीबी रैम और 16 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फटॉग्रफी के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का रियर और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें 2,000mAh की बैटरी मिलती है।iKall K110 यह फोन मॉडर्न डिजाइन वाला है और इसकी कीमत 4,899 रुपये है। फोन में वॉटरडॉप नॉच और पतले बेजल्स दिए गए हैं। इसमें 5.5 इंच का IPS डिस्प्ले, 1.3 गीगाहर्ट्ज क्वाड-कोर प्रोसेसर, 2 जीबी की रैम और 16 जीबी की इंटरनल स्टोरेज मिलती है। फोन में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें 2,500mAh की बैटरी मिलती है।


Source: Navbharat Times August 18, 2020 04:42 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */