1/7 ₹15 हजार से कम में मिल रहे 6GB रैम वाले ये बेस्ट स्मार्टफोनइस वक्त बाजार में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन मौजूद हैं। ऐसे में अपनी जरूरत के हिसाब से सही फोन चुनना काफी मुश्किल भरा काम हो जाता है। कुछ यूजर्स को फोन में अच्छा कैमरा चाहिए तो कुछ की पसंद ज्यादा RAM वाले फोन होते हैं। ज्यादा रैम वाले स्मार्टफोन्स की खासियत होती है कि वे काफी तेज काम करते हैं। इन फोन्स में हैंग होने की समस्या नहीं आती। अगर आप भी अपने लिए अधिक रैम वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो आज हम आपको कुछ बेस्ट 6GB रैम वाले स्मार्टफोन्स के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आप इस वक्त चल रही अलग-अलग ऑनलाइन सेल में 15,000 रुपये से कम की कीमत में खरीद सकते हैं।
Source: Navbharat Times May 05, 2019 07:17 UTC