‘कई बार नक्सली समर्थकों के साथ दिखे राहुल गांधी’, लोकसभा में अमित शाह ने कांग्रेस पर लगाया आरोप, कहा- ‘कई नेता नक्सलवादी बन गए..’ - News Summed Up

‘कई बार नक्सली समर्थकों के साथ दिखे राहुल गांधी’, लोकसभा में अमित शाह ने कांग्रेस पर लगाया आरोप, कहा- ‘कई नेता नक्सलवादी बन गए..’


नई दिल्ली: सोमवार को लोकसभा में देश को वामपंथी उग्रवाद (नक्सलवाद) से मुक्त करने के मुद्दे पर नियम 193 के तहत चर्चा हुई, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाग लिया। इस दौरान अमित शाह ने अपने संबोधन में नक्सलवाद के खिलाफ सरकार की ठोस कार्रवाई का जिक्र किया और कई महत्वपूर्ण बातें कहीं।गृह मंत्री ने कहा कि “अब देश नक्सलमुक्त हो चुका है। नक्सलियों ने अपना समय गंवा दिया है। संविधान को निशाना बनाने वाले नक्सली अब नहीं टिक पाएंगे।”अमित शाह ने अपने भाषण में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी चुनावी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि “राहुल गांधी कई बार नक्सली समर्थकों के साथ दिखे हैं।” उन्होंने कहा कि “राहुल गांधी ने मंच साझा किया है और नक्सली समर्थकों का समर्थन किया है।” अमित शाह ने आगे कहा कि राहुल गांधी ने नक्सलवाद का समर्थन करने वाले वीडियो भी शेयर किए हैं, जैसे कि हिडमा मारे जाने के विरोध में हुए प्रदर्शन का वीडियो। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि “मनमोहन सरकार के दौरान कांग्रेस नक्सलियों को बचाने में लगी थी।”गृह मंत्री ने कहा कि भारत में नक्सलवाद के पीछे कांग्रेस और वामपंथी विचारधारा का हाथ है।उन्होंने कहा कि “साल 1970 से 2004 तक, जब तक कांग्रेस का शासन था, उस दौरान ही नक्सलवाद की विचारधारा फैलने लगी।”शाह ने जोर देकर कहा कि “सत्ता के समर्थन के बिना नक्सलवाद का पनपना संभव नहीं था।” उन्होंने यह भी दावा किया कि “कांग्रेस के कई नेता नक्सलवादी बन गए हैं, और इसका जवाब कांग्रेस को चुनाव में देना पड़ेगा।”गृह मंत्री ने कहा कि “गोली का जवाब गोली से ही दिया जाएगा।” उन्होंने बताया कि “यह सरकार की नीति है कि बातचीत केवल उन्हीं से होगी जो हथियार डाल देंगे। जो हथियार चलाएंगे, उनका जवाब गोली से ही दिया जाएगा।” शाह ने कहा कि “हम एक लोकतंत्र में रहते हैं और संविधान का सम्मान करते हैं। यह सरकार किसी की धमकियों से डरने वाली नहीं है। हम सबके साथ न्याय करेंगे।”


Source: Dainik Bhaskar March 31, 2026 03:54 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */