स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने टी20 विश्व कप सुपर-8 में इंग्लैंड से मिली हार के बाद लाइव शो में गुस्से से भीर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कप्तान सलमान अली आगा की कप्तानी क्षमता पर सवाल उठाए और टीम की कमजोर पड़ती सेमीफाइनल की उम्मीदों पर निराशा जाहिर की।पाकिस्तान की हार के बाद Shoaib Akhtar का फूटा गुस्सा दरअसल, मैच से पहले शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने ‘Game on Hai’ शो में अपनी भावनाएं और भारत-पाकिस्तान की प्रतिद्वंद्विता से जुड़ी उम्मीदें जाहिर की थी। उन्होंने कहा कि मैं बस उम्मीद करता हूं कि इंग्लैंड (England National Cricket Team) खराब खेले ताकि हमें आसानी से दो अंक मिल जाएं। अगर भारत (India Cricket Team)बाहर हो जाए और हम सेमीफाइनल में पहुंच जाएं तो हमारी खुशी की कोई सीमा नहीं रहेंगी।लेकिन पल्लेकेले में उनकी ये उम्मीदें टूट गई, जब इंग्लैंड ने 166 रन का लक्ष्य रोमांचक तरीके से हासिल किया। कप्तान हैरी ब्रूक ने 51 गेंद में शानदार 100 रन बनाए, जो टी20 विश्व कप इतिहास में किसी कप्तान द्वारा पहला शतक रहा। पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 58/4 पर मुश्किल में डाल दिया था, लेकिन ब्रूक की संयमित बैटिंग और अहम साझेदारियों ने मैच का रुख बदला। इससे इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली और पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ गई।
Source: Dainik Jagran February 25, 2026 13:48 UTC