होली के रंगों से सराबोर शिमला में बारिश के साथ आज फिर गिरे ओले - News Summed Up

होली के रंगों से सराबोर शिमला में बारिश के साथ आज फिर गिरे ओले


होली के रंगों से सराबोर शिमला में बारिश के साथ आज फिर गिरे ओले- Advertisement -शिमला। होली के रंगों से सराबोर हिमाचल की राजधानी शिमला (Shimla)में दोपहर बाद एकाएक मौसम के मिजाज बदले और भारी बारिश के साथ जमकर ओलावृष्टि (heavy Hail) हुई। मौसम में अचानक आए बदलाव से ठंड भी बढ़ गई। दोपहर बाद मौसम के बदलते ही थोड़ी देर के लिए दिन में ही अंधेरा छा गया। ओलावृष्टि से सड़कों व छत पर सफेद चादर बिछ गई। सड़क पर वाहनों का लाइट जलानी पड़ी।आसपास के कुछेक इलाकों में जबरदस्त ओलावृष्टि हुईशिमला के आसपास के कुछेक इलाकों में जबरदस्त ओलावृष्टि हुई। वहीं कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश हुई। बारिश और ओलावृष्टि से पर्यटकों (Tourists) के चेहरे पर भी रौनक आ गई। शिमला में होली खेलने के लिए बहारी राज्यों से पर्यट आए हुए हैं। दिन के समय इन्होंने जमकर रिज पर माल रोड पर खूब गुलाल उड़ाया लेकिन बारिश व ओले गिरने के बाद मौसम बदला और उन्हें कमरों में दुबकना पड़ा।13 मार्च तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमानमौसम विज्ञान केंद्र शिमला (Meteorological Center Shimla) के अनुसार प्रदेश भर में अगले पांच दिन तक सभी भागों में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार 13 मार्च तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। इससे तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।बारिश के बाद किसानों-बागवानों (Farmers-Gardeners) ने राहत की सांस ली है, क्योंकि प्रदेश में इस बार विंटर सीजन में सामान्य से लगभग 40 प्रतिशत और एक मार्च से छह मार्च तक 80 फीसदी कम बारिश-बर्फबारी हुई है। इससे प्रदेशवासी इस बार मार्च के पहले सप्ताह में सूखे जैसी स्थिति से जूझ रहे हैं।- Advertisement -loading...Share Facebook Twitter WhatsAppTags: | Himachal Tourism


Source: NDTV March 09, 2023 03:59 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */