हॉकी झारखंड ने शुरू की नई वेबसाइट, खिलाड़‍ियों का डेटाबेस सहित कई जानकारी मिलेगी - News Summed Up

हॉकी झारखंड ने शुरू की नई वेबसाइट, खिलाड़‍ियों का डेटाबेस सहित कई जानकारी मिलेगी


एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम मोरहाबादी के परिसर में स्थित हॉकी झारखंड के कार्यालय मे सयुंक्त रुप से किया। साथ ही एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के कोषाध्यक्ष और झारखंड ओलंपिक संघ के महासचिव श्री मधुकांत पाठक और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।रांची, जासं। रांची में बुधवार को हॉकी झारखंड की एक नई वेबसाइट hockeyjharkhand.com शुरू की गई। इसका उद्घाटन परिवहन सचिव झारखंड सरकार के रवि कुमार एव झारखंड सरकार के खेल निदेशक जीशान कमर के द्वारा एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम, मोरहाबादी के परिसर में स्थित हॉकी झारखंड के कार्यालय में सयुंक्त रूप से किया गया। इस मौके पर एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के कोषाध्यक्ष और झारखंड ओलंपिक संघ के महासचिव मधुकांत पाठक और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।भोलानाथ सिंह अध्यक्ष हॉकी झारखंड ने अतिथि को पुष्‍प गुच्‍छ भेंट किए और उनका स्वागत किया। हॉकी झारखंड की इस नई लुक वेबसाइट में कई नई विशेषताएं हैं। अब इसमें झारखंड राज्य के हॉकी खिलाड़ियों का डेटाबेस है। हॉकी झारखंड से जुड़ी कोई भी जानकारी अब दुनिया भर में कहीं से भी कोई भी एक क्लिक में हासिल कर सकता है। इस अवसर पर बिजय शंकर सिंह, महासचिव, शशिकांत प्रसाद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अरविन्द कुमार तूफानी उपाध्यक्ष हॉकी झारखंड, अश्रिता लकडा कोषाध्यक्ष, माइकल लाल सहसचिव, रजनीश कुमार सीईओ, हाॅकी झारखंड महासचिव झारखंड कुश्ती, बबलू कुमार कोषाध्यक्ष झारखंड कुश्ती आदि उपस्थित थे।डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस


Source: Dainik Jagran November 04, 2020 11:03 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */