हेल्थ डेस्क। स्वादिष्ट व्यंजन बनाने में तो हम सभी अजवाइन इस्तेमाल करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं अजवाइन में काफी औषधिय गुण होतें हैं जो कि आपके शरीर को भी हर हैल्थ प्रॉब्लम से दूर रखता है। आज हम आपको बता रहे हैं अजवाइन के पानी के कुछ ऐसे फायदों के बारेे में जिन्हें जानकर आप भी चौंक जाएंगे। अजवाइन का पानी हैयर प्रॉब्लम,स्किन प्रॉब्लम सहित अन्य कई तरह की समस्याओं से हमें छुटकारा दिलाता है।स्किन प्रॉब्लम में फायदेमंद— यदि आपको भी स्किन से जुड़ी प्रॉब्लम जैसे पिगमंटेशन,डार्क सकर्ल्स ,ब्लैक स्पॉट्स, मुहासें व झाइयों जैसी समस्या है तो आप हर रोज एक महीनें तक अजवाइन का पानी पीएं। इन सभी समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा ।पेट की समस्या— कब्ज,एसिडीटी या पेट में जलन जैसी पेट से जुड़ी किसी भी समस्या से यदि आप निजात पाना चाहते हैं तो भी आप अजवाइन का पानी पी सकते हैं। यह आपकी प्रॉब्लम को जड़ से खत्म करके आपको राहत देता है।पीरियड् और यूरिन प्रॉब्लम—यदि आपको भी पीरियड्स समय पर नहीं आतें हैं या किसी तरह का यूरिन इंफेक्शन रहता है तो आप भी अजवाइन का पानी लगातार हर दिन तकरीबन एक महीनें तक पीएं।मुंह की बदबू— यदि आपके भी मुंह से बदबू आती है तो इससे छुटकारा पाने के लिए भी आप अजवाइन को रात में पानी में भिगोकर रख दें। और सुबह उठकर इसका पानी पीएं तुरन्त छुटकारा मिलेगा। एजेंसी
Source: Dainik Bhaskar January 26, 2020 07:30 UTC