हैकर्स की क्या मजाल जो छू भी पाए! ऑनलाइन शॉपिंग से पहले Google के इन 5 सेफ्टी टिप्स का रखें ध्यान, रहें Secure - News Summed Up

हैकर्स की क्या मजाल जो छू भी पाए! ऑनलाइन शॉपिंग से पहले Google के इन 5 सेफ्टी टिप्स का रखें ध्यान, रहें Secure


बहुत ही काम का पासवर्ड मैनेजर, देखें कैसे पासवर्ड याद रखने और कोई भी पासवर्ड रिपीट ना हो और साथ ही यूजर्स को अपने सभी जिवाइस पर मजबूत और यूनिक पासवर्ड बनाने के लिए पासवर्ड मैनेजर का इस्तेमाल करना चाहिए। पासवर्ड मैनेजर का इस्तेमाल साइन-इन करना सुविधाजनक बनाता है, खासकर छोटे मोबाइल स्क्रीन पर, हर बार पासवर्ड दर्ज करने के बजाय आपको बस एक बटन दबाना होता है।​2 Step Verification है बहुत जरूरी जो भी साइट 2-स्टेप वेरिफिकेशन ऑफर करती है हर उस साइट पर आपको इस फीचर का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। ये फीचर आपके अकाउंट की सिक्योरिटी को बढ़ा देता है क्योंकि ये आपसे पासवर्ड (जो आपको पता है) और जो आपके पास है (फोन या सिक्योरिटी की) के बारे में पूछता है।​सिक्योरिटी फोन नंबर या ईमेल आईडी क्यों है जरूरी? देखें हर किसी को एक सिक्योरिटी फोन नंबर या ईमेल आईडी सेट करनी चाहिए और उसे अपडेट रखना चाहिए ताकि बैंक और अन्य सर्विस प्रोवाइडर आपके अकाउंट में संदिग्ध गतिविधि होने पर तुरंत आपसे संपर्क कर सकें।कार्ट में जोड़े लेकिन सुरक्षा के साथ यूजर्स को सिक्योर सिंबल (साइट जो सुरक्षित नहीं) के बिना किसी भी पेज से कुछ भी खरीदने से पहले हमेशा दोबारा जांच कर लेनी चाहिए। खरीदार अक्सर ये देखे बिना कि साइट सिक्योर है या नहीं खरीदारी करते हैं जिससे धोखेबाजों के लिए आपकी निजी डीटेल्स चोरी करने का अवसर बढ़ जाता है।


Source: Navbharat Times October 30, 2021 20:32 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */