खास बातें सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से मांगी माफी धर्मेंद्र ने ट्वीट कर कहा, हमको माफी दई दो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ धर्मेंद्र का ट्वीटबॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) आज कल सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट को लेकर काफी सुर्खियों में रहते हैं. हाल ही में मथुरा सीट से सांसद और धर्मेंद्र (Dharmendra) की पत्नी हेमा मालिनी (Hema Malini) ने संसद भवन के बाहर झाड़ू लगाया था. हेमा मालिनी के संसद में झाड़ू लगाने को लेकर धर्मेंद्र से एक ट्विटर यूजर ने पूछा था कि क्या असल जिंदगी में हेमा ने कभी झाड़ू उठाई है. अपने फैन के इस ट्वीट पर धर्मेंद्र ने जवाब देते हुए कहा, 'हां फिल्मस में, मुझे भी अनाड़ी लग रही थी. अब धर्मेंद्र का एक और ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब पढ़ा जा रहा है.
Source: NDTV July 17, 2019 09:11 UTC