जागरण संवाददाता, गिरिडीह : भाकपा माले ने झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार के एक साल पूरा होने के ठीक एक दिन पहले गिरिडीह में धरना देकर उनके किए गए वादों की याद दिलाई व उसे पूरा करने को लेकर आगाह किया। अध्यक्षता सीताराम सिंह तथा संचालन पप्पू खान ने करते हुए आज के कार्यक्रम पर प्रकाश डाला। कहा कि हेमंत सरकार को अपने किए गए सभी वादों को तत्काल पूरा करना चाहिए।विधायक विनोद कुमार सिंह ने कहा कि जिस उत्साह और उम्मीदों के साथ हेमंत सरकार का गठन हुआ था वह फिलहाल पूरा होता नहीं दिख रहा। यह बात सही है कि केंद्र सरकार ने इस सरकार के प्रति पक्षपातपूर्ण रवैया अख्तियार किया है, लेकिन सरकार को इससे आगे निकलकर अपने वादों को पूरा करना होगा। कहा कि झारखंड की जनता के साथ किए गए वादों के अनुसार रोजगार देने, अनुबंध कर्मियों का मानदेय बढ़ाने समेत कर्ज माफी तथा गरीबों का बिजली बिल नहीं तो कम-से-कम बिजली बिल में जोड़े गए ब्याज की भारी-भरकम राशि तो माफ करनी चाहिए। किसानों की धान खरीदी के नगद भुगतान की व्यवस्था सरकार करे। यदि वादे पूरे नहीं होते तो भाकपा माले जनता के मुद्दों के साथ खड़ी रहेगी और आंदोलन करेगी।धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि लाठी गोली की रघुवर सरकार को बदलकर लोगों ने हेमंत सरकार को गद्दी पर बैठाया लेकिन इस सरकार ने अभी तक जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का काम नहीं किया है। केंद्र सरकार के असहयोग का बहाना बनाकर जनता की छोटी-मोटी मांगों को पूरा करने से भी यह सरकार पीछे हट रही है।मौके पर पूरन महतो, राजेश कुमार यादव, अशोक पासवान, जयंती चौधरी, राजेश सिन्हा, मनौव्वर हसन बंटी, कौशल्या दास, पवन महतो, भोला मंडल, रामेश्वर चौधरी, मुस्तकीम अंसारी, विजय कुमार सिंह, मेहताब अली मिर्जा, फौदार सिंह, नागेश्वर महतो, नौशाद अहमद चांद, प्रीति भास्कर, निशांत भास्कर, ललन यादव, रामू बैठा, पिटू यादव, कमरूद्दीन अंसारी, प्रदीप यादव, बबलू खान, कन्हैया सिंह, संजय यादव, लक्ष्मण मंडल, अब्दुल सुलेमान, मिटू मल्लिक, राजू पासवान, मो. सलाउद्दीन, प्रदीप महतो, खूबलाल महतो, मनोज पांडेय, मनोज यादव, लक्ष्मण मंडल, भैरव शरण यादव, राजकुमार दास, खीर दास, रोहित यादव, संजय चौधरी आदि थे।शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप
Source: Dainik Jagran December 28, 2020 14:48 UTC