खास बातें हिंदू युवा वाहिनी ने सड़क पर नमाज पढ़ने का विरोध किया हनुमान मंदिर के बाहर बैठकर किया 'हनुमान चालीसा' का पाठ कहा- सड़क पर नमाज पढ़ने से सड़क पर जाम हो जाता हैहाथरस में धार्मिक संगठन हिंदू युवा वाहिनी (Hindu Yuva Vahini) के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर नमाज पढ़ने का विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़क पर ही 'हनुमान चालीसा' का पाठ किया. रिपोर्ट के अनुसार, एचवाईवी कार्यकतार्ओं के एक समूह ने मंगलवार शाम को सिकंदराराऊ इलाके में एक हनुमान मंदिर के बाहर बैठकर एक घंटे तक लगातार 'हनुमान चालीसा' का पाठ किया. एचवाईवी के एक सदस्य ने कहा कि वे लगातार हर मंगलवार को तब तक 'हनुमान चालीसा' का पाठ करेंगे, जब तक सड़कों पर नमाज पढ़ना बंद नहीं हो जाता. वरना हर मंगलवार को सभी हनुमान मंदिरों के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा.' एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, 'इसे लेकर कोई शिकायत नहीं आई है और कोई परेशानी सामने नहीं आई है, ऐसे में इस पर हम कुछ नहीं कर सकते.'
Source: NDTV July 17, 2019 09:22 UTC