Dainik Bhaskar May 16, 2019, 01:56 PM ISTदूल्हा-दुल्हन को हल्की चोटें आई हैं, जबकि दो बाराती गंभीर रूप घायल हैंसभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गयाकवर्धा. शादी के बाद घर की महिलाएं दुल्हन के स्वागत का इंतजार कर रही थीं। इधर दूल्हा और दुल्हन घर की ओर लौट रहे थे तभी कार अनियंत्रित होकर तालाब में पलट गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दूल्हा-दुल्हन समेत कार में सवार दो अन्य लोगों को बाहर निकाला। दूल्हा-दुल्हन को हल्की चोटें आईं हैं जबकि दोनों सवारों को गंभीर चोट आई है।कवर्धा जिले के ग्राम संबलपुर से वर्मा परिवार बारात लेकर पांडातराई थाना इलाके के ग्राम सूखाताल गए थे। गुरुवार सुबह विदाई के बाद दूल्हा राकेश वर्मा और दुल्हन समेत कार में 6 लोग सवार होकर संबलपुर वापस लौट रहे थे। तभी ग्राम रूसे के पास मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर पलट गई और तालाब में जा गिरी। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की काफी भीड़ इकट्ठी हो गई। दुर्घटना में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। इधर घर पर दूल्हा-दुल्हन और बारात का इंतजार कर रहे परिजनों को ये खबर लगी तो वे घबराए हुए अस्पताल पहुंच गए।
Source: Dainik Bhaskar May 16, 2019 08:15 UTC