हादसा / नीमच के कुकड़ेश्वर घाट पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, एक की मौत, 30 महिलाएं घायल - News Summed Up

हादसा / नीमच के कुकड़ेश्वर घाट पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, एक की मौत, 30 महिलाएं घायल


गंभीर हालत में तीन महिलाओं को नीमच रैफर कर दिया गयामहिलाएं मजदूरी करने भदाना गांव से कुकड़ेश्वर जा रही थींDanik Bhaskar Sep 27, 2018, 12:55 PM ISTनीमच. कुकड़ेश्वर घाट पर गुरुवार को हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा महिलाएं घायल हो गईं। सभी घायलों को मनासा और कुकड़ेश्वर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां तीन की हालत गंभीर होने पर नीमच अस्पताल रैफर किया गया। इसमें से दो की हालत गंभीर है।मिली जानकारी अनुसार हादसा नीमच के कुकड़ेश्वर घाट पर हुआ। यहां 30 से ज्यादा महिलाओं को लेकर जा रहा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर के पलटे ही ट्रॉली में बैठी ज्यादातर महिलाएं दूर जा गिरीं, लेकिन कुछ महिलाएं उसके नीचे दब गईं। हादसे की जानकारी लगते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और फंसे लोगों को ट्रॉली के नीचे से निकालने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल भिजवाया। जिनमें से तीन की हालत गंभीर होने पर नीमच रैफर कर दिया गया।बताया जा रहा है कि ये सभी महिलाएं मजदूरी करने भदाना गांव से कुकड़ेश्वर जा रही थीं। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। अन्य घायलों को मनासा और कुकड़ेश्वर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे से गुस्साए लोगों ने ट्रैक्टर में तोड़फोड़ कर आग लगाने की कोशिश की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Source: Dainik Bhaskar September 27, 2018 07:18 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */