Dainik Bhaskar May 08, 2019, 02:34 PM ISTलाठी के भोजका फांटा के निकट हुआ हादसादो कारों की भिड़ंत, चार की मौत, चार घायल जैसलमेर-जोधपुर सड़क मार्ग पर तेज धमाके के साथ भिड़े दोनों वाहन, पूरी तरह से क्षतिग्रस्तजोधपुर. जैसलमेर-जोधपुर सड़क मार्ग पर लाठी के पास दो कारों की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि इतने ही गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। हादसा बुधवार दोपहर का है। तेज रफ्तार होने की वजह से दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए।लाठी भोजका फांटा के पास दोपहर करीब 12 बजे जैसलमेर से आ रही एक कार की सामने से एक अन्य कार से जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसके बाद एक वाहन पलट गया। क्षेत्र के लोगों ने दौड़ कर राहत कार्य शुरू किया। दोनों वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया, तब तक चार लोगों की मौत हो चुकी थी। घायल अन्य चार लोगों को निकट के अस्पताल ले जाया गया। इन सभी की स्थिति गंभीर बनी हुई है। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
Source: Dainik Bhaskar May 08, 2019 07:28 UTC