फरीदाबाद के एसजीएम नगर में जाट संस्था चौक के पास की घटनासीसीटीवी में कैद हुआ दर्दनाक हादसाDainik Bhaskar Jan 24, 2020, 04:28 PM ISTफरीदाबाद (भोला पांडे)। फरीदाबाद के एसजीएम नगर थाना क्षेत्र में जाट संस्था चौक के पास एक अनियंत्रित डंपर ने बाइक सवार पुलिस जवान को कुचल दिया। जवान की मौके पर मौत हो गई। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने डंपर चालक को वाहन समेत गिरफ्तार कर लिया है। मृतक पुलिसकर्मी गुरुग्राम पुलिस में स्पेशल टास्क फोर्स में तैनात था।प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान छायंसा गांव के सुरेंद्र पुत्र राजेंद्र के रूप में हुई है। सुरेंद्र 2009 में हरियाणा पुलिस में भर्ती हुआ था। फिलहाल उसकी पोस्टिंग गुरुग्राम एसटीएफ में थी। शुक्रवार सुबह करीब 8.30 बजे घर से बल्लभगढ़ काम के लिए निकला था। वह जैसे ही एसजीएम नगर में जाट संस्था के नजदीक पहुंचा तो उसी दिशा से आ रहे डंपर ने उसे टक्कर मारते हुए अपनी चपेट में ले लिया।टक्कर लगते ही सुरेंद्र बाइक से नीचे गिर गया। वह पहिए के साथ घसीटता हुआ कुछ दूर तक चला गया। इसके बाद उसके ऊपर से डंपर उतर गया। सुरेंद्र की मौके पर मौत हो गई। आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। यह पूरी घटना सड़क पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। मृतक के तीन बच्चे हैं। पुलिस ने आरोपी डंपर चालक को वाहन समेत गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
Source: Dainik Bhaskar January 24, 2020 09:00 UTC