हादसा: सड़क दुर्घटना में घायल 17 राजपूत बटालियन के जवान तिलक राज ने दिल्ली के अस्पताल में ली अंतिम सांस - News Summed Up

हादसा: सड़क दुर्घटना में घायल 17 राजपूत बटालियन के जवान तिलक राज ने दिल्ली के अस्पताल में ली अंतिम सांस


Hindi NewsLocalDelhi ncrGurgaonTilak Raj Of 17 Rajput Battalion Injured In Road Accident, Breathed His Last In Delhi HospitalAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपहादसा: सड़क दुर्घटना में घायल 17 राजपूत बटालियन के जवान तिलक राज ने दिल्ली के अस्पताल में ली अंतिम सांसगुड़गांव 9 घंटे पहलेकॉपी लिंकफाइल फोटोअपनी शादी के लिए 2 माह की छुट्टी पर आया था गांव, 27 नवंबर को हुए की विवाहगत सप्ताह जिला झज्जर के बेरी थाना सीमा क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल हुए खंड फर्रुखनगर के गांव सुल्तानपुर निवासी 17 राजपूत बटालियन के जवान तिलक राज पुत्र नंद लाल चौहान ने दिल्ली के आरआर अस्पताल में अंतिम सांस ली। मृतक जवान का शनिवार को गांव सुल्तानपुर के शमशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया।17 सिखाई बटालियन दिल्ली के कैप्टन सागर मुदगिल सहित मौके पर पहुंचे एक गार्ड आफिसर, दो जेसीओ, 35 अन्यपद जवानों ने हवाई फायर करके शलामी दी और सरपंच राकेश चौहान सहित सेना के उच्च अधिकारियों ने तिलक के पार्थिक शरीर पर पुष्प चक्र चढ़ा अंतिम विदाई दी।तिरंगे में लिपटे तिलक राज के अंतिम दर्शन के लिए हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी पहुंचे और अशुपूर्ण विदाई दी। परिवारिक सुत्रों के अनुसार तिलक राज 17 राजपुताना बटालियन में सिपाही के पद पर कार्यरत था। 8 नवम्बर को वह अपनी शादी के लिए दो माह की छुटटी पर घर आया हुआ था। 27 नवम्बर को गांव आटा खंड सोहना से उसकी शादी हुई थी।गत सप्ताह अपने दोस्त जिले सिंह के साथ अपनी मारूति कार में भिवानी किसी कार्य से जा रहा था। जैसे ही बेरी थाना सीमा क्षेत्र में पहुंचे तो सड़क पर आवारा पशु आ गए। आवारा पशुओं को बचाने के चक्र में उसकी कार नियंत्रण से बाहर हो गई और दुर्घटना ग्रस्त होकर खेत में पलट गई। सड़क हादसे में लगी चोट के कारण तिलक राज को ज्याद चोटे आई। उपचार के लिए उसकों एम्स रोहतक में भर्ती कराया गया।


Source: Dainik Bhaskar December 26, 2020 23:26 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */