Hindi NewsLocalChandigarhMohaliScooty Hit By Pickup Driver, Youth Diesहादसा: पिकअप चालक ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक की माैतमोहाली एक दिन पहलेकॉपी लिंकमोहाली-खरड़ मार्ग पर स्थित वी-आर पंजाब मॉल के सामने ओवर ब्रिज पर हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 35 साल के सुनील कुमार के रूप में हुई है। जो जीटीबी सोसायटी खरड़ के रहने वाला था। केस आईओ दिलबाग सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक के बड़े भाई रवि कुमार की शिकायत पर अज्ञात महिंद्रा पिकअप चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 304ए, 279 के तहत केस दर्ज कर लिया है।रवि कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह पौने 10 बजे छोटा भाई सुनील एक्टिवा पर खरड़ से चंडीगढ़ जा रहा था। वह भी निजी काम से बाइक पर चंडीगढ़ के लिए निकला था। जब वे वी-आर मॉल के सामने फ्लाई ओवर पर पहुंचे तो तेज रफ्तार महिंद्रा पिकअप गाड़ी ने उसके भाई की एक्टिवा को टक्कर मार दी।टक्कर मारने के बाद चालक मौके से फराररवि ने बताया कि हादसे में उसका भाई बुरी तरह से घायल हो गया। वह अपने भाई को संभालने में लग गया और इसका फायदा उठाकर गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया। वह गाड़ी का वह नंबर नोट नहीं कर सका। वह अपने घायल भाई को इलाज के लिए सिविल अस्पताल फेज-6 ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
Source: Dainik Bhaskar November 09, 2021 23:07 UTC