हादसा: कार ने स्कूटी पर जा रहे पति-पत्नी को मारी टक्कर, कल युवक को आत्महत्या करने से बचाने वाले एएसआई ने दोनों को पहुंचाया अस्पताल - News Summed Up

हादसा: कार ने स्कूटी पर जा रहे पति-पत्नी को मारी टक्कर, कल युवक को आत्महत्या करने से बचाने वाले एएसआई ने दोनों को पहुंचाया अस्पताल


Hindi NewsLocalRajasthanJodhpurHigh Speed Car Hit The Girl Going On Scooty, Police Rushed To HospitalAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपहादसा: कार ने स्कूटी पर जा रहे पति-पत्नी को मारी टक्कर, कल युवक को आत्महत्या करने से बचाने वाले एएसआई ने दोनों को पहुंचाया अस्पतालजोधपुर 7 घंटे पहलेकॉपी लिंकपावटा चौराहे पर कार की टक्कर से घायल युवती को उठाते लोग। फोटो एल देव जांगिड़जोधपुर शहर के पावटा चौराहे पर शुक्रवार सुबह स्कूटी पर जा रहे पति-पत्नी को एक कार ने पीछे से टक्कर मार उछाल दिया। नीचे गिरते ही महिला बेहोश हो गई। जबकि उसके पति को भी चोट आई। उनकी स्कूटी के पीछे आ रहे पुलिस के एएसआई मूलसिंह ने अपनी बाइक को रोक तुरंत दोनों घायलों को संभाला। इसके बाद वे एक ऑटो में चौराहे पर स्थित सैटेलाइट अस्पताल में लेकर गए।एएसआई मूलसिंह ने बताया कि मैं मेरी ड्यूटी पर जालोरी गेट पर है। मैं अपने घर से ड्यूटी पर जा रहा था। इस दौरान पावटा चौराहे के समीप मेरे से थोड़ा आगे एक एक्टिवा पर पति-पत्नी जा रहे थे। इस दौरान पीछे से तेज रफ्तार के साथ आई एक कार ने उनको टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पति-पत्नी उछल कर नीचे गिर पड़े। नीचे गिरते ही महिला बेहोश हो गई। जबकि उसके पति को भी चोट आई। इस पर मैने तुरंत अपनी बाइक को रोका और दोनों को संभाला। इसके बाद कुछ लोगों की मदद से एक ऑटो को रुकवा कर उसमें महिला व उसके पति को बैठा पावटा सेटेलाइट अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसका लाज शुरू कर दिया था। वहां दोनों का इलाज शुरू करवा कर मैं अपनी ड्यूटी पर निकल गया। करीब दस मिनट तक महिला को पूरा होश नहीं आया था। वह अर्द्ध मूर्छित अवस्था में थी।उल्लेखनीय है कि कल जालोरी गेट के समीप एक युवक को आत्महत्या करते देख एएसआई मूलसिंह ने भाग कर उसे थाम लिया था और उसकी जान बचाई। आज फिर उन्होंने घायल पति-पत्नी को अस्पताल पहुंचाया।


Source: Dainik Bhaskar May 28, 2021 06:18 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...