2 /6 शुक्र पर्वत से जुड़ी रेखाएं और निशानहस्तरेखा शास्त्र में शुक्र पर्वत को वैवाहित संबंधों से जोड़कर देखा जाता है। शुक्र पर्वत की बनावट और उस पर स्थित निशान देखकर जान सकते हैं कि व्यक्ति का विवाह के बाद जीवन कैसा रहेगा। अगर कोई रेखा शुक्र पर्वत से निकलकर शनि पर्वत तक पहुंचती है तो विवाह के बाद मनुष्य का भाग्योदय होता है। इसके साथ ही हथेली में मस्तिष्क रेखा से निकलकर कोई रेखा शनि पर्वत तक जाना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसे लोगों की किस्मत विवाह के बाद ही जोर खाती है।
Source: Navbharat Times September 11, 2020 09:13 UTC