हल्की बारिश से दिल्ली-एनसीआर की हवा में सुधार, ग्रेप-2 के प्रतिबंध हटाए गए - News Summed Up

हल्की बारिश से दिल्ली-एनसीआर की हवा में सुधार, ग्रेप-2 के प्रतिबंध हटाए गए


राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बुधवार को हल्की बारिश होने से वायु प्रदूषण के स्तर में सुधार हुआ है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने एक्यूआई में पिछले कई दिनों से हो रहे सुधार को देखते हुए दिल्ली व एनसआर के अन्य शहरों से ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) दो की पाबंदियों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है।वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बिगड़ने के कारण सीएक्यूएम ने पिछले वर्ष 19 अक्टूबर को ग्रेप दो लागू किया था। ग्रेप एक लागू रहेगा। इसके अंतर्गत सड़क किनारे भोजनालय और रेस्तरां में कोयले के उपयोग पर रोक होती है। खुले में कचरा जलाने पर भी प्रतिबंध लगाया जाता है। साथ ही उत्सर्जन को नियंत्रित करने के लिए भी सख्त नियम होते हैं।सीएक्यूएम की सब कमेटी की बैठक बुधवार को हुई जिसमें एनसीआर में एक्यूआई की समीक्षा की गई। उसके बाद ग्रेप दो की पाबंदियों को हटाने का निर्णय लिया। पिछले कई दिनों से दिल्ली के एक्यूआई में सुधार देखा जा रहा है।दिल्ली का औसत AQI 214 दर्ज बुधवार को दिल्ली का औसत एक्यूआई 214 यानी खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। 16 फरवरी को यह 261 और 17 फरवरी को 249 था। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) और भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आइआईटीएम) के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में एक्यूआई खराब या मध्यम श्रेणी में रहने की संभावना है।ग्रेप एक पूरे एनसीआर में रहेगा लागू मौसम की स्थितियों को देखते सब कमेटी ने सर्वसम्मति से ग्रेप दो की सभी पाबंदियां हटाने का निर्णय लिया। ग्रेप एक पूरे एनसीआर में लागू रहेगा। संबंधित एजेंसियां प्रदूषण रोकथाम के उपायों को और सख्ती से लागू करेंगी। इसकी निगरानी और समीक्षा होगी ताकि एक्यूआई दोबारा खराब न हो।नागरिकों से नागरिक चार्टर का सख्ती से पालन करने और निर्माण धूल नियंत्रण, वाहन प्रदूषण कम करना आदि में सहयोग करने को कहा गया है ताकि ग्रेप दो दोबारा लागू न करना पड़े। सीएक्यूएम की सब कमेटी स्थिति पर लगातार नजर रखेगी और आइएमडी और आइआइटीएम के पूर्वानुमानों के आधार पर समय-समय पर समीक्षा कर आगे का निर्णय लेगी।ग्रेप दो अंतर्गत प्रदूषण रोकथाम के उपाय सड़कों की मैकेनिकल/वैक्यूम स्वीपिंग और पानी का छिड़काव हर रोज या कम से कम हर दूसरे दिन किया जाता है।निर्माण स्थलों पर धूल नियंत्रण के उपायों को सख्ती से लागू किया जाता है।रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) को अपने सुरक्षा गार्डों को हीटर/गर्माहट के साधन देने को कहा जाता है ताकि वे कूड़ा, लकड़ी या कोयला न जलाएं।सीएनजी-इलेक्ट्रिक बसों और मेट्रो की सेवाओं के फेरे बढ़ाए जाते हैं।निजी वाहनों के उपयोग को कम करने के लिए पार्किंग फीस को बढ़ाया जाता है। सुबह कई स्थानों पर हुई हल्की बारिश पिछले कई दिनों से तापमान में वृद्धि के बाद बुधवार सुबह अक्षरधाम, मोती बाग, कर्तव्य पथ, सफदरजंग, पालम सहित राजधानी में कई स्थानों पर हल्की वर्षा व बूंदाबांदी हुई। आसमान में बादल छाए हुए हैं। एनसीआर के अन्य शहरों में भी हल्की बारिश हुई है। मौसम बदलने के बाद भी न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मंगलवार से 5.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है।


Source: Dainik Jagran February 18, 2026 14:18 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */