हरियाणा / प्रदेश में 'योग आयोग' का होगा गठन, सीएम मनोहर लाल ने लिया निर्णय - News Summed Up

हरियाणा / प्रदेश में 'योग आयोग' का होगा गठन, सीएम मनोहर लाल ने लिया निर्णय


Dainik Bhaskar Jun 10, 2019, 07:18 PM IST21 जून को आयोजित राज्य स्तरीय योग दिवस पर पहुंचेंगे देश के गृह मंत्री अमित शाहचंडीगढ़. हरियाणा सरकार राज्य में योग के समुचित प्रचार-प्रसार के लिए योग आयोग का गठन करेगी। प्रदेश के खेल मंत्री अनिल विज ने कहा कि योग को लोगों के जीवन का हिस्सा बनाने के लिए राज्य में ‘योग आयोग’ का गठन करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि सोमवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में आयोजित विभिन्न विभागों की बैठक में यह निर्णय लिया गया। इसमें खेल एवं युवा मामले, स्वास्थ्य, पुलिस, शिक्षा सहित कई अन्य विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।मंत्री अनिल विज ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार रोहतक में 21 जून को राज्य स्तरीय योग दिवस का आयोजन किया जाएगा। इसमें देश के गृहमंत्री अमित शाह बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि गत वर्षों की तरह इस बार भी राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में योग दिवस मनाया जाएगा। इनमें राज्य के सभी मंत्रियों, सांसदों तथा विधायकों की ड्यूटियां लगाई जाएगी, जोकि विभिन्न हलकों में योग के कार्यक्रम में भाग लेंगे।


Source: Dainik Bhaskar June 10, 2019 13:18 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */