हरियाणा / नशा मिटाने की कामना लेकर आप के प्रदेश अध्यक्ष जयहिंद कांवड़ लेकर रवाना - News Summed Up

हरियाणा / नशा मिटाने की कामना लेकर आप के प्रदेश अध्यक्ष जयहिंद कांवड़ लेकर रवाना


पिछले वर्ष प्रदेश की शान्ति व भाईचारे के लिए कांवड़ लेकर थे नवीन जयहिंदकांवड़ यात्रा के माध्यम से प्रदेश के युवाओं के बीच जाएंगे और नशे को लेकर के जागरूक अभियान पूरे हरियाणा में चलाएंगेDainik Bhaskar Jul 28, 2019, 06:58 PM ISTरोहतक. आम आदमी पार्टी के हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष पंडित नवीन जयहिंद ने रविवार को हरिद्वार की हर की पौड़ी से कांवड़ उठाई और गंगाजल लेकर रोहतक के लिए रवाना हो चुके हैं। वह शिवरात्रि के दिन रोहतक पहुंचेंगे। बताया जा रहा है कि कांवड़ लाने के पीछे नवीन जयहिंद के दिल में प्रदेश में नशे की बुराई मिटाने की कामना है। उन्होंने गंगा में डुबकी लगाकर भोलेनाथ से इस बुराई को मिटाने की प्रार्थना की कि वह प्रदेश के युवाओं को सदबुद्धि दें। साथ ही युवाओं से आह्वान किया है कि वो इस बुराई का त्याग कर देश की सेवा करें।असल में हरियाणा के इतिहास को दूध–दही के खाने के लिए जाना जाता है। वहीं अब प्रदेश में नशे की बुराई पैर जमाने लग गई है। एम्स की रिपोर्ट के अनुसार देश में पंजाब के बाद हरियाणा दूसरा राज्य है, जहां नशा सबसे तेजी से अपनी जड़ें फैला रहा है। वहीं आम आदमी पार्टी नेता नवीन जयहिंद का मानना है कि प्रदेश में बेरोजगारी की वजह से युवा नशे के आदी हो रहे हैं और संगीन अपराध में संलिप्त हो रहे हैं। अपराध के वक्त 60% अपराधी नशे में होते हैं और महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध 70% नशे की वजह से होते हैं। सरकार और प्रशासन की शह के बिना कोई पानी नही बेच सकता तो नशा कैसे बिक रहा है।रविवार को हरिद्वार में हर की पौड़ी स्थित गंगा जी में गोता लगाने के बाद नवीन जयहिंद ने अपनी कांवड़ यात्रा शुरू की, जिसके शिवरात्रि वाले दिन रोहतक में पहुंचने की संभावना है। यहां वह जलाभिषेक कर देवाें के देव महादेव से प्रदेश के युवाओं को नशे का त्याग करने के लिए सदबुद्धि की प्रार्थना करेंगे। इस बारे में नवीन जयहिंद ने बताया कि इससे पहले पिछले वर्ष नवीन जयहिंद प्रदेश की शान्ति व भाईचारे के लिए कांवड़ लेकर थे। अबकी बार प्रदेश के युवाओं में फैल रहे नशे के जहर के खिलाफ कांवड यात्रा लाने का संकल्प लिया था। इस यात्रा को “नशा छुड़ाओ-युवा बचाओ कांवड-यात्रा” नाम दिया गया है। कांवड़ यात्रा के माध्यम से प्रदेश के युवाओं के बीच जाएंगे और नशे को लेकर के जागरूक अभियान पूरे हरियाणा में चलाएंगे।


Source: Dainik Bhaskar July 28, 2019 12:56 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */