Dainik Bhaskar Apr 19, 2019, 04:47 PM ISTरोहतक, भिवानी और कुरुक्षेत्र सीट पर प्रत्याशी तय, सभी पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहेगुड़गांव सीट पर उम्मीदवार की घोषणा शनिवार तक हो सकती हैकुरुक्षेत्र. इनेलो ने शुक्रवार को 3 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की। पार्टी ने कुरुक्षेत्र सीट पर अभय चौटाला के छोटे बेटे अर्जुन चौटाला को मैदान में उतारा है। इसके अलावा हरियाणा की सबसे हॉट सीट मानी जा रही रोहतक लोकसभा में रिटायर्ड फौजी धर्मबीर को टिकट दिया गया है। भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट पर भी रिटायर्ड फौजी बलवान सिंह यादव के नाम की घोषणा की गई। ये तीनों उम्मीदवार पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं।इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कुरुक्षेत्र में उम्मीदवारों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि गुड़गांव सीट पर अभी उम्मीदवार के नाम तय नहीं किया गया। पार्टी शनिवार को उस सीट के प्रत्याशी का नाम घोषित कर सकती है। बता दें कि इनेलो 6 उम्मीदवारों की पहले ही घोषणा कर चुकी है।
Source: Dainik Bhaskar April 19, 2019 10:43 UTC