हरियाणा में फिर बनती दिख रही है भाजपा की सरकार, 3 अनुमानों में पार्टी को 70 से ज्यादा सीटें - Dainik Bhaskar - News Summed Up

हरियाणा में फिर बनती दिख रही है भाजपा की सरकार, 3 अनुमानों में पार्टी को 70 से ज्यादा सीटें - Dainik Bhaskar


भाजपा, कांग्रेसए इनेलो, जजपा व अन्य पार्टियों के अलावा कुल मिलाकर 1169 उम्मीदवार चुनाव मैदान मेंसुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक सबसे ज्यादा यमुनानगर में ताे सबसे कम गुड़गांव में हुआ मतदानDainik Bhaskar Oct 21, 2019, 10:56 PM ISTपानीपत. विधानसभा चुनाव के लिए हरियाणा में जहां भारतीय जनता पार्टी 75 पार का नारा देकर मैदान में उतरी थी, वहीं मतदान के बाद एग्जिट पोल्स भी इसी तरफ इशारा कर रहे हैं। तीन नामी मीडिया ग्रुप्स की तरफ से किए गए एग्जिट पोल सर्वे में भाजपा को इस बार 70 से ज्यादा सीटें मिलती दिख रही हैं।65% ने किया प्रदेश में मतदानसोमवार को प्रदेश की 65 प्रतिशत जनता ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। सबसे ज्यादा यमुनानगर जिले में 69.35 प्रतिशत लोगों ने वोट डाले, वहीं सबसे कम गुड़गांव में 50.14 फीसदी वोट पड़े। सभी 90 सीटों पर उम्मीदवारों का भविष्य वोटिंग मशीनों में बंद हो चुका है और अब सबकी नजरें 24 अक्टूबर को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं।1169 उम्मीदवार थे मैदान मेंहरियाणा में इस वक्त भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। पार्टी ने सभी 90 सीटों पर अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे, वहीं कांग्रेस और जन नायक जनता पार्टी ने सभी सीटों पर चुनाव लड़ा। इसके अलावा प्रदेश में लोकतंत्री सुरक्षा पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, इंडियन नेशनल लोकदल बड़ी पार्टी रही, वहीं निर्दलीय व अन्य छोटी-मोटी पार्टिेयों को मिलाकर कुल 1169 चेहरे चुनाव मैदान में थे। इनमें से भाजपा का सरकार बनाने का दावा सच होता नजर आ रहा है।किस सर्वे में क्या है खास


Source: Dainik Bhaskar October 21, 2019 12:32 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...