2016 में मुंबई के एक होटल हुआ था एनकाउंटर-मुंबई सेशन कोर्ट ने शुक्रवार को हरियाणा के गैंगस्टर संदीप गडोली एनकाउंटर मामले में हरियाणा पुलिस के पांच कर्मियों सहित सात आरोपियों को बरी कर दिया। आरोपियों में मॉडल दिव्या पाहुजा की मां सोनिया पाहुजा और गैंगस्टर वीरेंद्र कुमार उर्फ बिंदर करनसिंह गुर्जर शामिल था। पुलिस पर आरोप था कि घटना के समय गडोली निहत्था था और हरियाणा पुलिस की टीम ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी।
Source: Dainik Bhaskar March 28, 2026 13:43 UTC