हरियाणा चुनाव / फौजियों के खाने पर सवाल उठाने वाले पूर्व जवान तेज बहादुर ने ली जजपा की सदस्यता - News Summed Up

हरियाणा चुनाव / फौजियों के खाने पर सवाल उठाने वाले पूर्व जवान तेज बहादुर ने ली जजपा की सदस्यता


पिछले सप्ताह सोशल मीडिया पर डाला था सीएम के मुकाबले चुनाव लड़ने के लिए समर्थकों की राय जानने को वीडियोलोकसभा चुनाव में वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टक्कर में भरा नामांकन ऐन मौके पर हो गया था रद्दDainik Bhaskar Sep 29, 2019, 06:25 PM ISTपानीपत. फौजियों के खाने पर सवाल उठाने को लेकर चर्चा में आने के बाद बर्खास्त कर दिए गए जवान तेज बहादुर यादव ने रविवार को जननायक जनता पार्टी की सदस्यता ली। पार्टी के प्रमुख एवं पूर्व सांसद दुष्यंत चौटाला ने तेज बहादुर को पार्टी की सदस्यता दिलाई। बीते दिनों वह प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर के मुकाबले करनाल से चुनाव लड़ने की इच्छा जता चुके हैं।हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के गांव राता कलां से संबंध रखने वाले तेज बहादुर यादव सेना में थे। 2017 में उन्होंने सैनिकों को दिए जा रहे खाने की फोटो और वीडियो वायरल कर व्यवस्था पर सवाल उठाए थे। इसके बाद उन्हें बर्खास्त कर दिया गया। इन दिनों वह रेवाड़ी में रह रहे हैं। पिछले रविवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो किया, जिसमें कहा कि अभी मनोहर लाल के खिलाफ चुनाव लड़ना अभी निश्चित नहीं है, लेकिन वीडियो यह जानने के लिए वायरल लिया कि हमारे समर्थक क्या कहते हैं। उसके बाद ही चुनाव लड़ने का निर्णय लिया जाएगा।मोदी के खिलाफ भी था चुनाव लड़ने का मनलोकसभा चुनाव में भी जवान तेज बहादुर यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से निर्दलीय पर्चा भरा था। नामांकन के आखिरी दिन समाजवादी पार्टी ने उन्हें अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया, लेकिन दूसरे ही दिन तेज बहादुर यादव को चुनाव आयोग से नोटिस मिल गया और उन्हें चुनाव आयोग से अपनी उम्मीदवारी के लिए नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट लाने के लिए कहा गया। आखिर उनके डॉक्यूमेंट्स पूरे न होने की वजह से वो चुनाव नहीं लड़ पाए।


Source: Dainik Bhaskar September 29, 2019 12:41 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */