हमलों को प्रायोजित कर रहा है भारत: पाकिस्तान का आरोप - News Summed Up

हमलों को प्रायोजित कर रहा है भारत: पाकिस्तान का आरोप


पाकिस्तान ने शनिवार को आरोप लगाया कि देश में कुछ आतंकवादी हमलों में भारत का हाथ है. उन्होंने कहा कि डॉजियर में 60 अरब अमेरिकी डॉलर की चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा परियोजना को नुकसान पहुंचाने की भारत की कथित कोशिशों के सबूत भी शामिल होंगे. वहीं भारत ने भी शनिवार को पाकिस्तान के एक वरिष्ठ राजनयिक को तलब कर संघर्ष विराम उल्लंघनों और इस्लामाबाद द्वारा भारत में आतंकवादियों की घुसपैठ का लगातार समर्थन करने पर विरोध दर्ज कराया. उसका कहना है कि इस्लामाबाद अपने घरेलू संकटों से ध्यान हटाने के लिये नयी दिल्ली को दोष नहीं दे सकता. भारत ने शनिवार को नयी दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग के ‘चार्ज डि अफेयर' (उप राजदूत) को तलब कर नियंत्रण रेखा पर कई सेक्टरों में पाकिस्तानी बलों द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन को लेकर कड़ी आपत्ति जतायी.


Source: NDTV November 14, 2020 20:26 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */