हथियार लहराते हुए डांस करने वाले उत्तराखंड के विधायक प्रणव सिंह चैंपियन (Pranav singh) को बीजेपी ने पार्टी से बाहर निकाल दिया है. हाल ही में प्रणव सिंह का हथियार लहराते हुए डांस करने का वीडियो सामने आया था. उत्तराखंड के बीजेपी के विधायक कुंवर प्रणव सिंह 'चैंपियन' को पार्टी ने पहले सस्पेंड किया था. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कहा था कि, 'मामले को हम देखेंगे. उत्तराखंड बीजेपी के महासचिव नरेश बंसल के अनुसार चैंपियन के खिलाफ अनुशासनहीनता के लगातार लग रहे आरोपों और एक पत्रकार को धमकी दिए जाने के आरोपों की शुरुआती जांच के बाद उन्हें पार्टी से तीन माह के लिए निलंबित किया गया.
Source: NDTV July 17, 2019 11:17 UTC