हालांकि इस तनाव के बीच सोमवार को भारत के लिए कई राहत भरी खबर सामने आई. लेकिन भारत के कूटनीतिक प्रयासों से एलपीजी से भरे दो बड़े जहाज शिवालिक और नंदा देवी सकुशल होर्मुज पार गए. बीते कुछ दिनों में भारत में एलपीजी को लेकर जिस तरह की हायतौबा मची थी, उस बीच एलपीजी लदे दो बडे़ जहाजों का भारत पहुंचना राहत की बात है. महत्वपूर्ण बात यह है कि एलपीजी वितरण केंद्रों पर एलपीजी की कमी की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है और आपूर्ति घरों तक सुचारू रूप से पहुंच रही है". उपलब्ध जानकारी के अनुसार, आज भारत के विभिन्न गंतव्यों के लिए 45 से अधिक उड़ानें निर्धारित हैं.
Source: NDTV March 16, 2026 20:05 UTC