खास बातें हंसराज हंस ने लोकसभा में सुनाई कविता हंस ने पीएम मोदी को कहा महबूब पंजाब, नशा और गरीबी के मुद्दे पर की बातउत्तर पश्चिम दिल्ली से बीजेपी सांसद और मशहूर गायक हंसराज हंस (Hansraj Hans) ने सदन में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के सामने कविता सुनाई. उन्होंने कहा, 'जिंदगी दी है तो जीने का हुनर भी देना, पांव बख्से हैं तो तौफीके सफर भी देना. गुफ्तगूं तूने सिखाई है कि मैं गूंगा था, अब मैं बोलूंगा तो बातों में असर भी देना, मेरे उलझे हुए ख्बावों को तराजू दे दे, मेरे भगवन मुझे जज्बात पर काबू दे दे, मैं समुंदर भी किसी गैर के हाथों से ना लूं और एक कतरा भी समुंदर है अगर तू दे दे.' pic.twitter.com/8pLQ2C6J2J — ANI (@ANI) July 3, 2019Election Results 2019: जीत के बाद हंसराज हंस ने NDTV से कहा - ''...मैं तो जैसे मोदी साहब का आशिक हूं''हंसराज हंस ने लोकसभा में पीएम मोदी (Narendra Modi) की तारीफ की. वहीं हंसराज हंस के बोलने से पहले कई सांसदों ने उनका सूफी कार्यक्रम कराने की मांग की.
Source: NDTV July 03, 2019 13:30 UTC