सड़क हादसे में दो घायल - News Summed Up

सड़क हादसे में दो घायल


जागरण संवाददाता, देवघर : नगर थाना क्षेत्र के झौसागढ़ी मोहल्ला के पास रविवार को सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गए हैं। घटना के संबंध में बताया गया कि भोला पंडा पथ निवासी राजेश मोहन झा पैदल जा रहे थे। इस दौरान बाइक सवार झौसागढ़ी गौशाला निवासी आयूष सिंह ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद आयूष खुद भी बाइक से गिर गया। इस हादसे में दोनों घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल ले जाया गया। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप


Source: Dainik Jagran June 13, 2021 11:49 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...