घड़ी की नीलामी सिर्फ पांच मिनट में हुई, पूरी रकम दान की जाएगी2017 में सबसे महंगी हाथ घड़ी का रिकॉर्ड डायटोना रोलैक्स के नाम था, जो 127 करोड़ रुपए में बिकी थीDainik Bhaskar Nov 13, 2019, 06:35 PM ISTजिनेवा. स्विट्जरलैंड में पिछले दिनों नीलामी में एक घड़ी 223 करोड़ रुपए (31 मिलियन स्विस फ्रैंक) में बिकी। इसे दुनिया की सबसे महंगी घड़ी माना जा रहा है। यह दुनिया की किसी भी रिस्ट्वॉच के लिए दी गई अब तक की सबसे ज्यादा रकम है। हालांकि, यह नीलामी चैरिटी के लिए की गई थी। पूरी रकम दान की जाएगी।यह नीलामी शनिवार को जिनेवा के फोर सीजंस होटल डेस बर्गस में हुई। इसे बिकने में मात्र पांच मिनट लगे और टेलीफोन के जरिए एक व्यक्ति ने इसे खरीदा। इसे किसने खरीदा इसका खुलासा नहीं किया गया है।ओनली वॉच है इसका नाम
Source: Dainik Bhaskar November 13, 2019 10:34 UTC