स्लो मोशन डांस में रफ्तार से आयी मौत, वीडियो बनाते चौथी मंजिल से गिरा युवक- देखें दिल दहला देने वाला VIDEO - News Summed Up

स्लो मोशन डांस में रफ्तार से आयी मौत, वीडियो बनाते चौथी मंजिल से गिरा युवक- देखें दिल दहला देने वाला VIDEO


Agra News in Hindi घटना सुबह 10 बजे की है। अब्बास नगर ताजगंज का 20 वर्ष का आसिफ जौहरी प्लाजा में संतोष राठौर के कारखाने में चांदी की पायल बनाने का कारीगर था। आसिफ समेत चार कर्मचारी चौथी मंजिल पर बना कारखाना खोलने पहुंचे थे। एक कर्मचारी दुकान का शटर खोल रहा था। दो युवक टट्टर के पास बैठे थे।जासं, आगरा। नमक की मंडी सराफ बाजार में शनिवार को वीडियो बनाने के चक्कर में 20 वर्ष के युवक की जान चली गई। स्लो मोशन में डांस करते हुए मार्केट की चौथी मंजिल पर लोहे का जाल (टट्टर) उठा रहा था। पैर फिसलने से तीसरी मंजिल के जाल पर गिर गया, जाल में फंसकर उसका सिर और एक हाथ बुरी तरह से कुचल गया। खून से लथपथ युवक को साथी दिल्ली गेट स्थित अस्पताल लेकर गए, वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो गया।स्लो मोशन में डांस करते हुए बनवा रहा था वीडियो घटना सुबह 10 बजे की है। अब्बास नगर ताजगंज का 20 वर्ष का आसिफ, जौहरी प्लाजा में संतोष राठौर के कारखाने में चांदी की पायल बनाने का कारीगर था। आसिफ समेत चार कर्मचारी चौथी मंजिल पर बना कारखाना खोलने पहुंचे थे। एक कर्मचारी दुकान का शटर खोल रहा था। स्लो मोशन डांस में रफ्तार से आयी मौत, वीडियो बनाते चौथी मंजिल से गिरा युवक- चली गई जान pic.twitter.com/SiKUfpCEI4— Ammar Khan (@AmmarSageer) October 19, 2024 दो युवक टट्टर के पास बैठे थे। आसिफ स्लो मोशन डांस स्टेप कर रहा था। एक साथी उसका वीडियो बना रहा था। वह डांस स्टेप करता हुआ टट्टर के पास आया। इसी दौरान प्रसारित वीडियो में एक युवक उससे टट्टर उठाने को कह रहा है। जाल उठाते ही नीचे गिरा आसिफ आसिफ के टट्टर उठाते ही उसका पैर फिसल गया। वह नीचे गिर गया, साथियों ने भागकर उसे पकड़ने का प्रयास किया। प्रत्यक्षदर्शियों ने मौके पर पहुंची पुलिस को बताया कि आसिफ सीधा तीसरी मंजिल पर नहीं गिरा था, उसका सिर और हाथ टट्टर में फंस गया था। वह कुछ सेकेंड के लिए हवा में लटका रहा था। उसके साथियों ने बचाने का प्रयास किया पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह तीसरे मंजिल पर बने जाल पर गिर गया।


Source: Dainik Jagran October 20, 2024 06:27 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...