स्टेडियम में दीपक चाहर ने गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, दोस्तों ने खुशी में कर दिया ऐसा हाल - News Summed Up

स्टेडियम में दीपक चाहर ने गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, दोस्तों ने खुशी में कर दिया ऐसा हाल


स्टेडियम में दीपक चाहर ने गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, दोस्तों ने खुशी में कर दिया ऐसा हालचेन्नई सुपरकिंग्स के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने मैच के बाद स्टेडियम में सबके सामने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया। मौके पर एमएस धोनी की पत्नी साक्षी धोनी भी मौजूद थीं। दीपक चाहर ने गर्लफ्रेंड को रिंग पहनाकर अपनी इंगेजमेंट का ऐलान भी कर दिया। इस खुशी में दीपक चाहर के दोस्तों सुरेश रैना, रविंद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर समेत अन्य टीम मेट्स और नजदीकी लोगों ने चाहर का ऐसा हाल किया कि उन्हें जमीन पर ही बैठना पड़ गया।Rizwan Noor Khanदीपक चाहर ने स्टेडियम में किया प्रपोज-बीते दिन 7 अक्टूबर को इंडियन प्रीमियर लीग के 53वें मुकाबले में पंजाब किंग्स के हाथों सीएसके को हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन, टीम के तेज गेंदबाज दीपक चाहर को इश्क के सफर में कामयाबी हासिल हुई। मैच के बाद उन्होंने स्टेडियम में ऑडियंस स्टैंड पर अपनी गर्लफ्रेंड जया भारद्वाज को प्रपोज कर दिया।गर्लफ्रेंड ने रिंग पहनाकर भरी हामी-29 साल के दीपक चाहर ने घुटनों पर बैठकर गर्लफ्रेंड जया को प्रपोज किया और उन्हें रिंग पहनाई। इसके बाद उनकी गर्लफ्रेंड ने भी चाहर को रिंग पहनाकर हामी भर दी। इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी की वाइफ साक्षी और बेटी जीवा समेत कई लोग मौके पर मौजूद थे। सभी ने तालियां बजाकर दोनों कपल को बधाई दी। इस नजारे को देखकर कमेंटेटर्स ने भी दीपक चाहर को बधाई और शुभकामनाएं दीं।दोस्तों ने केक से नहलाकर किया बुरा हाल-इस खुशी के मौके को सेलीब्रेट करने के लिए केक पार्टी का इंतजाम किया गया था। जहां पर दीपक चाहर के दोस्त सुरेश रैना, रविंद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर समेत तमाम टीममेट्स ने दीपक चाहर के सिर और चेहरे में ढेर सारा केक और पेस्ट्रीज लगा दीं। सेलीब्रेशन में चाहर पर पेयपदार्थ भी डाला गया। इससे दीपक चाहर की आंखें बंद हो गईं और वह जमीन पर बैठ गए।मीडिया ग्रेजुएट हैं दीपक की गर्लफ्रेंड जया-दीपक चाहर ने वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए शुभकामनाएं मांगी। दीपक की 29 साल की गर्लफ्रेंड जया भारद्वाज का जन्म दिल्ली में हुआ और उन्होंने हायर एजूकेशन मुंबई से की है। जया ने मीडिया स्टडीज में ग्रेजुएशन किया है। बिगबॉस 5 के कंटेस्टेंट और एक्टर सिद्धार्थ भारद्वाज जया के भाई हैं।दीपक का शानदार क्रिकेट करियर-भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर उत्तर प्रदेश के आगरा में जन्मे और रणजी में राजस्थान के लिए खेलते हैं। दीपक आईपीएल में 60 से ज्यादा मैच खेल चुके हैं और वर्तमान में चेन्नई सुपरकिंग्स का हिस्सा हैं। दीपक चाहर टीम इंडिया के लिए 5 वनडे और 14 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले भी खेल चुके हैं। दीपक ने साल 2018 में टी20 क्रिकेट से अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था।


Source: Dainik Jagran October 08, 2021 08:48 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */