रामपुर स्कूल खुलने के शासनादेश आते ही स्कूलों में तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रबंध तंत्र सारी व्यवस्थाएं करने में जुट गया है।रामपुर: स्कूल खुलने के शासनादेश आते ही स्कूलों में तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रबंध तंत्र सारी व्यवस्थाएं करने में जुट गया है।राज्य सरकार ने दस फरवरी से कक्षा छह से आठ तक के बच्चों के लिए स्कूल खोलने के आदेश दे दिए हैं, इसको लेकर स्कूलों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। कोरोना से सुरक्षा के मद्देनजर तमाम इंतजाम किए जा रहे हैं। खासतौर पर सैनेटाइजेशन और शारीरिक दूरी पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। शनिवार को शहर के कई सीबीएसई और यूपी बोर्ड के स्कूलों में तमाम तैयारियां होते हुए दिखाई दीं। दयावती मोदी अकादमी में शिक्षक और कर्मचारी दोनों कक्षाओं में सिटिग प्लान बनाने और सैनेटाइजेशन का काम करते दिखाई दिए। इसी तरह व्हाइट हॉल पब्लिक स्कूल, सैंट पाल्स स्कूल, ग्रीनवुड स्कूल, किड्स गार्डन स्कूल, सैंट एंथोनी, सनवे स्कूल, ईस्ट वेस्ट स्कूल आदि में स्टाफ तमाम तैयारियों में जुटा रहा। बस भी होगी सैनेटाइजपूरे स्कूल परिसर को सैनेटाइज किया जा रहा है। विशेष तौर पर कक्षाओं व बस को रोजाना सैनेटाइज किया जाएगा। स्कूल गेट पर सभी को थर्मल स्क्रीनिग होगी। जगह-जगह हैंड सैनेटाइजर की व्यवस्था रहेगी। कक्षाओं में हर बच्चे के बीच कम से कम छह फिट की दूरी की व्यवस्था की गई है। बिना मास्क के स्कूल में प्रवेश नहीं है। वहीं कक्षाओं के संचालन के संबंध में भी शिक्षकों को निर्देशित किया गया है। - डा. सुमन तोमर, प्रधानाचार्या, दयावती मोदी अकादमी स्कूल पूरी तरह तैयारसीनियर क्लासेज का संचालन सफल रहा है। इसी के अनुरूप कक्षा छह से आठ तक के बच्चों के लिए इंतजाम किए जा रहे है। स्कूल खोलने के लिए शासन ने जो गाइडलाइन जारी की है उसका पूरा पालन किया जा रहा है। कक्षाओं को सैनेटाइज करने के साथ-साथ शारीरिक दूरी और मास्क पहनने पर जोर दे रहे हैैं। स्कूल शिक्षक कार्य के लिए पूरी तरह से तैयार है।एनके तिवारी, प्रधानाचार्य, ग्रीनवुड स्कूल पढ़ाई में होगा सुधाररामपुर: स्कूल खुलने से अभिभावक भी खुश हैं। सुरेंद्र रस्तौगी का कहना है कि लॉकडाउन के कारण स्कूल बंद होने से बच्चों की पढ़ाई का काफी नुकसान हुआ है। हालांकि आननलाइन कक्षाएं चल रही है, लेकिन इसमें वो बात नहीं जो स्कूल की कक्षाओं में होती है। स्कूल खुलने से बच्चों की पढ़ाई भी सुधरेगी। विनीत मेहरोत्रा कहते हैं कि स्कूल बंद होने से बच्चों की दिनचर्या काफी प्रभावित हुई है। घर में रहते-रहते बच्चे तनाव में भी आ रहे है। स्कूल जाएंगे जो तो पढ़ाई के साथ-साथ मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहेंगे। सरकार द्वारा स्कूलों को खोलने का आदेश अब ठीक है।शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप
Source: Dainik Jagran February 06, 2021 18:33 UTC