दैनिक भास्कर Jun 10, 2020, 04:05 PM ISTमुंबई. मंगलवार को सोनम कपूर ने अपना 35वां जन्मदिन मुंबई में मनाया है। इस खास मौके पर कई सितारों ने उन्हें बधाई देते हुए बर्थडे पोस्ट शेयर की थी। इसी बीच डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने भी सोनम को बधाई दी। उनका जवाब देते हुए सोनम ने अनुराग कश्यप के साथ काम करने की उत्सुकता दिखाई, जिसे देख ट्विटर पर लोग उन्हें काफी ट्रोल कर रहे हैं।अनुराग कश्यप ने ट्विटर पर लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे लड़की’। इसके जवाब में सोनम लिखती हैं, ‘शुक्रिया डार्लिंग अनुराग, तुम्हारे साथ काम करने का इंतजार नहीं कर सकती हूं’। इसे देखकर लोगों ने दोनों को जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया है।Thanks darling Anurag. If you can produce the movie, rope him in !! — MLK (@MLK77837996) June 9, 2020Dekho kaam v mang li thanks bolne k bahane — Narendra Burnwal (@naren2986) June 9, 2020बर्थडे पोस्ट पर काम मांगने पर लोग सोनम का जमकर मजाक बना रहे हैं। एक व्यक्ति ने लिखा, ‘आज तो रहने देती माता, कोई विश भी नहीं करेगा अगली बार से, सामने वाले को भी पूछ लो करना है या नहीं’। दूसरे ने लिखा, ‘लगे हाथ काम भी मांग लिया जन्मदिन के गिफ्ट के तौर पर’।Aaj to rhne deti mata koi wish v nhi krega next time.... samne vale ko bhi pucch lo krna h ya nhi 😣 — Ankita jaiswal (@ankita774) June 9, 2020Yahan lage hath kaam bhi maang lo as a bday gift. — Dil Se (@highlyinsulted) June 9, 2020अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी फिल्म ‘चोक्ड’ 5 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। इससे पहले उन्होंने ‘घोस्ट स्टोरीज’ भी डायरेक्ट की थी जो एक हॉरर फिल्म थी। वहीं सोनम कपूर आखिरी बार ‘द जोया फैक्टर’ में नजर आई थीं। इसके बाद से ही सोनम ने अभी तक कोई नया प्रोटेक्ट साइन नहीं किया है। एक्ट्रेस लॉकडाउन के बाद से ही दिल्ली स्थित बंगले में पति के साथ थीं मगर बर्थडे पर मुंबई आ चुकी हैं।
Source: Dainik Bhaskar June 10, 2020 06:33 UTC