आगरा(ब्यूरो) शहर और देहात में लगभग हर हाथ में स्मार्ट फोन है और इंटरनेट भी है। हर आयु वर्ग के लोग सोशल मीडिया से जुड़े हैं। इसको देखते हुए सभी दल सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं। इसके साथ ही चुनाव में टिकट की दावेदारी कर रहे नेता भी अपना प्रचार इसी माध्यम से कर रहे हैं। चुनाव आयोग की गाइडलाइन के बाद सोशल मीडिया का अधिक इस्तेमाल होने की संभावना और बढ़ गई है। इसको देखते हुए पुलिस भी अपनी तैयारी कर रही है। जिला, रेंज ओर जोन स्तर पर साइबर सेल इसकी निगरानी करेगी। सोशल मीडिया पर अपलोड होने वाले कंटेंट को देखा जाएगा। फेसबुक, ट््िवटर, यूट््यूब, इंस्टाग्राम समेत अन्य माध्यमों पर पुलिस की टीम नजर रखेगी। यदि किसी सोशल मीडिया माध्यम पर पोस्ट करके कोई वोटरों को रुपए या अन्य कोई प्रलोभन देता है तो आचार संहिता उल्लंघन माना जाएगा। एडीजी राजीव कृष्ण ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार आचार संहिता का पालन कराया जा रहा है। सोशल मीडिया पर भी पुलिस निगरानी कर रही है।
Source: Dainik Jagran January 11, 2022 03:18 UTC