Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 15 March 2026 : ईरान के इजराइल-अमेरिका के चल रहे युद्ध के बीच सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता यानी 24 कैरेट वाले सोने की कीमत में 2,000 रुपये यानी 1.21% की गिरावट आई। अब यह 1,65,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का वायदा भाव घटकर 1,58,400 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। गौर हो कि वायदा बाजार में सोना इस साल 29 जनवरी को 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंचा था। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट का सोना का भाव घटकर 1,59,810 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 24 कैरेट वाला सोना शुक्रवार को बाजार बंद होने तक गिरकर 1,58,399 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। चूंकि शनिवार और रविवार को बाजार बंद है इसलिए दोनों दिन यही भाव मान्य रहेगा। आगे IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर अब 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने का भाव जानिए। इसके साथ ही सोने के गहने खरीदने वाले अपने शहर के ताजा रेट (Gold jewellery rates) नीचे देख सकते हैं।
Source: NDTV March 14, 2026 18:45 UTC