सोनीपत में चाकू की नोक पर दरिंदगी: मां के सामने दो बहनों से गैंगरेप, चिल्लाने पर पिलाया जहर, मौत, चारों आरोपी गिरफ्तार - News Summed Up

सोनीपत में चाकू की नोक पर दरिंदगी: मां के सामने दो बहनों से गैंगरेप, चिल्लाने पर पिलाया जहर, मौत, चारों आरोपी गिरफ्तार


Hindi NewsLocalHaryanaSonipatRaiGang Rape Of Two Sisters In Front Of Mother, Poison Given On Shouting, Death, Four Accused Arrestedसोनीपत में चाकू की नोक पर दरिंदगी: मां के सामने दो बहनों से गैंगरेप, चिल्लाने पर पिलाया जहर, मौत, चारों आरोपी गिरफ्तारराई (सोनीपत) 8 घंटे पहलेकॉपी लिंकपुलिस गिरफ्त में आरोपी।आरोपियों की धमकी से डर मां ने पहले बेटियाें की मौत सांप के काटने से बताई थीदो नाबालिग सगी बहनों से दुष्कर्म के बाद जहर पिलाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। वारदात सोनीपत के कुंडली थाना क्षेत्र के एक गांव की है। बगल के कमरे में रह रहे 4 युवकों ने चाकू की नोक पर नाबालिग लड़कियों के साथ दरिंदगी व हत्या की वारदात को उनकी मां की आंखों के सामने अंजाम दिया। मां को धमकी दी कि यदि किसी को बताया तो उसके बेटों को मार देंगे।इस वजह से मां ने पहले पुलिस को बयान दिया कि बेटियाें की मौत सांप के काटने से हुई है। लेकिन कुंडली थाने के एसएचओ ने लड़कियों की मां को सांत्वना दी तो वह फूट-फूटकर रोने लगी। महिला ने बेटियों को दुष्कर्म के बाद जहर दिए जाने की बात बताई। कुंडली थाना पुलिस ने चारों युवकों के खिलाफ हत्या व सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मंगलवार शाम को पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।लड़कियों को उल्टियां हुईं तो आरोपी युवक सांप-सांप चिल्लाने लगे, ताकि पड़ोसियों को लगे कि सांप ने काटापुलिस को महिला ने बताया, ‘मेरे पति की मौत हो चुकी है। मैं एक महीने पहले ही बिहार से परिवार के साथ कुंडली में मजदूरी करने आई थी। अपने 4 लड़कों व 3 लड़कियों के साथ एक गांव में किराए के कमरे में रह रही हूं। एक लड़की की शादी की हुई है। बीते गुरुवार की रात मैं अपनी 13 और 15 साल की दो बेटियों के साथ कमरे में सोई हुई थी। बेटे कमरे की छत पर सो रहे थे।इस बीच बगल वाले कमरे में रहने वाले अरुण, फूलचंद, दुखन व रामसुहाग कमरे में घुस आए। मुझे चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। दो युवकों ने बेटियों का मुंह दबा लिया। इसके बाद चारों युवकों ने दोनों बेटियों से दुष्कर्म किया। जब वे चिल्लाने लगीं तो मुंह में कीटनाशक डाल दिया। बेटियों को उल्टी होने लगी तो सांप-सांप चिल्लाना शुरू कर दिया, ताकि पड़ोसियों को लगे कि सांप ने काटा है। इसके बाद बेटियों को लेकर नरेला के सिविल अस्पताल में पहुंची। वहां दोनों बेटियों की मौत हो गई।’बेटों को मारने की धमकी दी थी, अस्पताल तक गए आरोपीपुलिस जांच में सामने आया कि चारों आरोपियों ने लड़कियों की मां को चाकू दिखाकर बेटों की हत्या करने की धमकी दी थी। इससे मां डर गई। यही नहीं, चारों आरोपी अस्पताल तक मां व उसके बेटों के साथ गए थे। वे बार-बार मां पर सांप से काटने का बयान देने का दबाव बना रहे थे। इससे मां डर गई थी और बेटों की जान की चिंता करने लगी।पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हत्या और दुष्कर्म करने का खुलासा हुआलड़कियों की मौत होने के बाद अस्पताल प्रशासन ने कुंडली थाना पुलिस को सूचना दी थी। तब महिला ने पुलिस को बेटियों की मौत सांप के काटने की वजह से बताई। लेकिन पुलिस को यह हजम नहीं हुआ तो पोस्टमार्टम के बाद ही शव परिजनों को सौंपा। इसमें दुष्कर्म व जहर से मौत की बात सामने आई। इसके बाद पूछताछ में मां ने वारदात का खुलासा किया।


Source: Dainik Bhaskar August 10, 2021 22:37 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */