सोनिया विहार इलाके में एक खाली प्लाट में अर्धनग्न अवस्था में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। शव से करीब 200 मीटर की दूरी पर कपड़े मिले हैं। युवक के शरीर पर चोट के कई निशान हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल के शवगृह में भेज दिया है।जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली :सोनिया विहार इलाके में एक खाली प्लाट में अर्धनग्न अवस्था में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। शव से करीब 200 मीटर की दूरी पर कपड़े मिले हैं। युवक के शरीर पर चोट के कई निशान हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल के शवगृह में भेज दिया है। शव की पहचान नहीं हो सकी है। युवक के बाएं हाथ पर भगवान शिव का टैटू मिला है, उम्र करीब 30 से 35 वर्ष के बीच है। पुलिस को आशंका है कि युवक की पीटकर हत्या की गई है। पुलिस हत्या का केस दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।पुलिस के अनुसार शनिवार को सोनिया विहार में बेदी गैस एजेंसी के पास खाली प्लाट में एक युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा शव अर्धनग्न अवस्था में पड़ा था। शरीर पर जगह चोट के कई निशान थे। चेहरे पर कोई भारी चीज मारी गई थी, ताकि पहचान न को सके। शव के आसपास खून पड़ा हुआ था। मृतक के पास से कोई कागजात नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। युवक ने खाकी रंग का एक पजामा पहना हुआ था, जो खून से लथपथ था। शरीर का ऊपरी हिस्सा नग्न अवस्था में था। पुलिस को शव से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर जर्सी, पजामा, शर्ट व अन्य कपड़े मिले हैं।डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस
Source: Dainik Jagran December 27, 2020 14:37 UTC