सोना 5% हुआ सस्ता, क्या बीत गए सुनहरे वक्त? गिरावट में क्या करें निवेशक - News Summed Up

सोना 5% हुआ सस्ता, क्या बीत गए सुनहरे वक्त? गिरावट में क्या करें निवेशक


संक्षेप: Gold Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में आज शुक्रवार को भारी गिरावट देखने को मिली है। सोने का भाव भाव आज 5 प्रतिशत नीचे लुढ़क गया। अब निवेशकों के मन में सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या सोने की समय पूरा हो गया है। या यह महज एक मुनाफावसूली है।Gold Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में आज शुक्रवार को भारी गिरावट देखने को मिली है। सोने का भाव भाव आज 5 प्रतिशत नीचे लुढ़क गया। अब निवेशकों के मन में सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या सोने की समय पूरा हो गया है। या यह महज एक मुनाफावसूली है। आज सोने और चांदी के अलावा कॉपर, निकल की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है।प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨क्यों सोना आज 5% लुढ़का? सोने का भाव रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के बाद आज 5 प्रतिशत से अधिक टूट गया। सोने की कीमतों में इस गिरावट के पीछे की वजह मुनाफा वसूली है। बीते कुछ हफ्तों में सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली थी। जिसकी वजह से गोल्ड की कीमतों को लेकर एक अनिश्चितता का माहौल बन गया था। इसके अलावा डॉलर का मजबूत होने भी सोने के लिए निराशाजनक रहा है।चांदी के लिए आज का दिन और खराब साबित हुआ है। चांदी का भाव 8 प्रतिशत नीचे आ गया। इसके अलावा कॉपर और निकल की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है।क्या सोने की कीमतों में फिर आएगी तेजी? आने वाले समय में सोने की कीमतों में तेजी वैश्विको संकेतों पर निर्भर रहेगा। अगर ब्याज दर उच्चतम स्तर पर रहे तो गोल्ड पर साफ दबाव देखा जा सकता है। अगर ब्याज दरों कटौती हुआ और वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता बढ़ी तो एक बार से सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिलेगी। सेंट्रल बैंक और ईटीएफ भी गोल्ड की कीमतों को सपोर्ट कर सकते हैं।गोल्ड की कीमतों में भले ही गिरावट दर्ज की गई है। लेकिन इसके बाद भी डिमांड में कोई कमी नहीं आई है। सेंट्रल बैंक्स बड़ी संख्या में सोने की खरीदारी कर रहे हैं। बता दें, गोल्ड की कीमतों में इजाफे के पीछे भी यह एक बड़ी वजह थी।


Source: NDTV January 30, 2026 13:10 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */