65 हजार के ऊपर पहुंच सकता है सोना मोतीलाल ओसवाल फाइनैंशल सर्विसेज के एक्सपर्ट्स ने लंबी अवधि में सोना के 65-67 हजार तक पहुंचने की उम्मीद जताई है। उनकी सलाह है कि अगर सोने का रेट 49500-48500 के बीच में है तो इस समय खरीदारी करनी चाहिए। शॉर्ट टर्म के लिए अपसाइड रेंज 52-53 हजार के बीच होगा। लॉन्ग टर्म में मोतीलाल ओसवाल के कमोडिटी एक्सपर्ट्स ने डमेस्टिक मार्केट में सोना के 65-67 हजार तक पहुंचने की संभावना जताई है। ऐसे में अगर आप अगर सोना खरीदने जाते हैं तो इसकी शुद्धता की पहचान कैसे हो, यह एक महत्वपूर्ण पहलू है।BIS हॉलमार्किंग करती है ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) के अनुसार, सोने की शुद्धता जांचने के कई तरीके हैं।देश में बीआईएस (BIS) एकमात्र ऐसी एजेंसी है, जो सोने की शुद्धता जांचने के लिए हॉलमार्किंग करती है। इस एजेंसी को भारत सरकार ने सोने की शुद्धता जांचने की मंजूरी दे रखी है। सोने के सिक्के या गहने कोई भी सोने का आभूषण जो कि बीआईएस द्वारा हॉलमार्क किया गया है। उस सोने के सिक्के यह गहने पर BIS का लोगो लगाना जरूरी है। आपको देखना चाहिए कि जो गहने आप खरीद रहे हैं उसमें बीआईएस की हॉलमार्किंग की गई है या नहीं।24 कैरेट सबसे शुद्ध सोना सोने की शुद्धता को कैरेट में मापा जाता है। 24 कैरेट को सोने का शुद्ध रूप माना जाता है, लेकिन 24 कैरेट सोने से गहने न बन सकते हैं क्योंकि यह काफी मुलायम रहता है। इसलिए, कुछ अन्य धातुओं जैसे चांदी और जस्ता को सोने में मिलाकर गहने बनाए जाते हैं। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की वेबसाइट के अनुसार, 24 कैरेट का मतलब खरा सोना है। लेकिन इसमें मामूली अशुद्धता की गुंजाइश रह जाती है। इसलिए इसमें भी एक हजार में 999।9 हिस्सा ही शुद्ध मानना चाहिए।
Source: Navbharat Times November 15, 2020 17:37 UTC