सोनम कपूर ने शेयर की अपने बेटे की पहली तस्वीर, जानें क्या रखा अनिल कपूर के नाती का नाम - News Summed Up

सोनम कपूर ने शेयर की अपने बेटे की पहली तस्वीर, जानें क्या रखा अनिल कपूर के नाती का नाम


Sonam Kapoor: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर हाल ही में मां बनी हैं। 20 अगस्त को उन्होंने बेटे को जन्म दिया था। बेटे के जन्म के एक महीने बाद उन्होंने सोशल मेडियर पर उसकी पहली तस्वीर शेयर की है। बता दें कि सोनम ने प्रेग्नेंसी के बाद पहली बार अपनी फैमिली फोटो सोशल मीडिया में शेयर की है। सोनम ने बेटे की इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए उसका नाम भी बताया। बता दें कि सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने अपने बेटे का नाम वायु कपूर आहूजा रखा है। शेयर की गई तस्वीर में सोनम, आनंद और उनका बेटा पीले रंग की ड्रेस में नजर आ रहे हैं। हालांकि, बेटे का चेहरा फोटो दिखाई नहीं दे रहा है।शेयर की सोनम ने फॅमिली फोटोसोशल मीडिया में फोटो शेयर करते हुए सोनम ने कैप्शन में लिखा है कि हिंदू शास्त्रों में वायु पंच तत्वों में से एक है। हम बेटे वायु कपूर आहूजा के लिए सब से आशीर्वाद चाहते हैं। फैंस ने सोनम की तस्वीरों पर जमकर प्यार बरसाया है। साथ ही कई यूजऱ ने कमेंट में लिखा है कि सोनम अपने बेटे का चेहरा दिखाएं।


Source: Dainik Bhaskar September 20, 2022 19:01 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */