सैनी समाज ने दी आंदोलन की चेतावनी: गिरफ्तार लोगों को रिहाई, मुकदमे वापस लेने की मांग, 12 प्रतिशत आरक्षण मांगा - News Summed Up

सैनी समाज ने दी आंदोलन की चेतावनी: गिरफ्तार लोगों को रिहाई, मुकदमे वापस लेने की मांग, 12 प्रतिशत आरक्षण मांगा


Hindi NewsLocalRajasthanDausaDemand To Withdraw The Cases And Give Reservation By Releasing The Arrested Peopleसैनी समाज ने दी आंदोलन की चेतावनी: गिरफ्तार लोगों को रिहाई, मुकदमे वापस लेने की मांग, 12 प्रतिशत आरक्षण मांगादौसा के सैंथल इलाके में सोमवार को सैनी समाज ने विरोध प्रदर्शन कर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे सैनी समाज के लोगों की गिरफ्तारी करने के विरोध में सोमवार को दौसा जिले के कई उपखंड मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन हुए। सैथल में सैनी समाज के लोगों ने जयपुर में गिरफ्तार किए समाज के लोगों को रिहा करने की मांग को लेकर विरोध जताते हुए कार्यवाहक तहसीलदार कैलाश प्रसाद मीणा को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में बताया कि सैनी, माली, शाक्य, मौर्य समाज द्वारा 15 सितंबर को 12 आरक्षण व अन्य मांगों को लेकर जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में शांतिप्रिय तरीके से धरना प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान सरकार का कोई भी प्रतिनिधि वार्ता के लिए नहीं पहुंचा और समाज के आंदोलनकारियों ने रात 2 बजे तक इंतजार किया जब समाज के लोग धरनास्थल से अपने घरों की ओर जाने के लिए विद्याधर नगर स्टेडियम से बाहर निकले तो पुलिस प्रशासन द्वारा बिना किसी कारण उनके ऊपर बेरहमी से लाठीचार्ज किया गया। जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए एवं 84 लोगों को गिरफ्तार कर थाने में बंद कर दिया गया।ऐसे में सैनी समाज पुलिस प्रशासन की इस बर्बरता पूर्ण कार्रवाई की निंदा करता है एवं सरकार से गिरफ्तार समाज बंधुओं को तुरंत रिहा करने की मांग करता है। साथ ही इस प्रकरण की न्यायिक जांच करवा कर दोषी पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के निलंबन की मांग करता है। गिरफ्तार सभी लोगों को तुरंत रिहा करने, उन पर दर्ज सभी मुकदमों को वापस लेने, 12 प्रतिशत आरक्षण देने समेत सभी मांगों को पूरा किया जाए।यदि सरकार ने उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो सैनी समाज उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा, जिसकी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी। इस दौरान फूलचंद सैनी, संतोष सैनी, कमलेश सैनी, दीपचंद सैनी, रेवडमल सैनी, जयराम सैनी, मुकेश सैनी, बलेश्वर, कैलाश सैनी सहित कई लोगों ने ज्ञापन दिया।रिपोर्ट: ओमदत्त शर्मा


Source: Dainik Bhaskar September 19, 2022 23:41 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */