सेलेब लाइफ / वाहबिज ने पति पर लगाए घरेलू हिंसा के आरोप, विवियन भी लगा चुके हैं पत्नी पर धोखा देने के आरोप - News Summed Up

सेलेब लाइफ / वाहबिज ने पति पर लगाए घरेलू हिंसा के आरोप, विवियन भी लगा चुके हैं पत्नी पर धोखा देने के आरोप


Dainik Bhaskar May 05, 2019, 05:45 PM ISTटीवी डेस्क. विवयन डीसेना और वाहबिज दोराबजी तलाक का मामला लंबे वक्त से सुर्खियों में बना हुआ है। पहले खबरें थी कि वाहबिज ने विवयन से 2 करोड़ रुपए की अलुमिनी मांगी है। वहीं अब खबरें हैं कि वाहबिज ने विवयन पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए है। इस आरोप को लेकर वाहबिज की ओर से कोई बयान नहीं आया है।दोनों ने एक दूसरे पर लगाए आरोपस्पॉटबॉय की एक रिपोर्ट के मुताबिक, तलाक का मामला फिलहाल कोर्ट में चल रहा है और कार्यवाही के दौरान ये आरोप लगाए गए हैं। वाहबिज के करीबी के मुताबिक विवियन अक्सर पत्नी के साथ दुर्व्यव्हार करते थे। दोनों के बीच आपसी तालमेल की कमी के चलते बात तलाक तक पहुंची है।वहीं विवियन ने पत्नी पर उन्हें धोखा देने और एक्टर विपुल रॉय के साथ अफेयर के आरोप लगाए। विवयन के मुताबिक उन्होंने कई बार अपनी पत्नी और उस एक्टर को साथ में पकड़ा था।अलुमिनी को लेकर सोशल मीडिया पर दिया था जवाबकपल ने 2013 में शादी की थी और 2016 से दोनों अलग रह रहे हैं। इन आरोपों के चलते दोनों ने तलाक में देरी हो रही है। 2 करोड़ रुपए की अलुमिनी पर वाहबिज ने सोशल मीडिया पर लिखा था- 'हर औरत को तलाक के वक्त पति से उसका अधिकार मांगने का हक होता है और मैं वही कर रही हूं।'वाहबिज रिश्ते को दूसरा मौका नहीं देना चाहती हैं2017 में जब उनके अलग होने की खबर आई थी, तब वाहबिज से पूछा गया था क्या आप और विवियन एक बार फिर से अपने रिश्ते को मौका देना चाहेंगे। जिस पर वाहबिज ने कहा था- 'नहीं, विवियन अब एक क्लोज चैप्टर है। हम दोनों अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं।' सुनने में ये भी आ रहा है कि विवियन अपनी शादी को बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।


Source: Dainik Bhaskar May 05, 2019 11:26 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */