सूखे के आसार को देखते हुए बिहार सरकार की तैयारी, किसानों को मुफ्त धान के बिचड़े देने की योजना - News Summed Up

सूखे के आसार को देखते हुए बिहार सरकार की तैयारी, किसानों को मुफ्त धान के बिचड़े देने की योजना


कृषि विभाग ने इस साल किसानों को मदद देने के लिए धान के बिचड़े लगाने के लिए नर्सरी तैयार कराने की योजना बनाई है. सूखे के कारण अगर किसी भी किसान के खेत में डाले गए धान के बिचड़े सूखकर नष्ट हो जाते हैं, तो सरकार ऐसे किसानों को यथाशीघ्र नि:शुल्क धान के बिचड़े उपलब्ध कराएगी. बिहार के कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने सोमवार को बताया कि राज्य के प्रत्येक प्रखंड में धान के बिचड़े की दो नर्सरियां लगाई जाएंगी. बिहार के 7 जिलों में नहीं शुरू हुई गेंहू की सरकारी खरीद, किसानों को लूट रहे बिचौलिएकृषि मंत्री ने कहा कि प्रत्येक जिले में वहां की जरूरत के मुताबिक बिचड़ों का चयन किया जाएगा. कुमार का कहना है कि इससे किसानों पर सूखे का असर कम हो सकेगा तथा किसानों को भी तत्काल बिचड़े मिल सकेंगे.


Source: NDTV June 11, 2019 03:11 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */